मृत दरोगा के परिजनों से मिले विधायक हेमनारायण साह

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

उन्नाव सड़क हादसे में मृत दरोगा राम चरण राम के परिजनों से विधायक हेमनारायण साह ने मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। विधायक ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राम चरण की असमय मृत्यु क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवार को प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मृत दरोगा के परिजनों से मिले विधायक हेमनारायण साह

महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। उन्नाव सड़क हादसे में मृत दरोगा राम चरण राम के परिजनों से स्थानीय विधायक हेमनारायण साह ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पूरी तरह परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि दरोगा राम चरण राम एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार पुलिस पदाधिकारी थे, जिनकी असमय मृत्यु पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। विधायक ने परिवार को हर संभव प्रशासनिक सहायता दिलाने का भरोसा देते हुए संबंधित अधिकारियों से भी बात करने की बात कही। मुलाकात के दौरान विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवारजनों को धैर्य बनाए रखने की अपील की।

विधायक के पहुंचने पर गांव में शोक का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।