अवैध रूप से लगाए दुकानदारों के खिलाफ करवाई शुरू
बड़हरिया में स्थानीय प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कठोर कार्रवाई की। बीडीओ संदीप कुमार, सीओ सरफराज अहमद और ईओ प्रेमशिला ने बाजार में दुकानदारों पर जुर्माना लगाया और अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। यह अभियान बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

बड़हरिया, एक संवाददाता। सड़क के दोनों किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुक अपनाते हुए गुरुवार की सुबह में ही स्थानीय प्रशासन अवैध रूप से लगाए दुकानदारों के खिलाफ करवाई शुरू कर दी। जिससे पूरा बाजार में हड़कंप मच गया। बीडीओ संदीप कुमार, सीओ सरफराज अहमद, ईओ प्रेमशिला ने नगर पंचायत के बाजार में रेहडी पटरी पर अवैध रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान आधा दर्जन दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया, और अतिक्रमण नहीं करने की कड़ी चेतावनी दी गई। इस अभियान का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार, अंचलाधिकारी सरफराज अहमद एवं नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी प्रेमशीला ने किया।
पदाधिकारियों की टीम सुबह से ही बाजार के सभी प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण का जायजा लिया और मौके पर कार्रवाई की। प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के कारण बाजार में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। अंचलाधिकारी सरफराज अहमद ने कहा कि सरकारी भूमि पर दुकान या शेड बनाना गैरकानूनी है। ऐसे अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम शीला ने बताया कि नगर पंचायत का उद्देश्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाना है, ताकि आम जनता को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके। आज की कार्रवाई इसी दिशा में एक सख्त संदेश है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का शेड या अस्थायी निर्माण तुरंत खाली करने का निर्देश दिया गया। अचानक हुई इस सख्त कार्रवाई से बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मच गया, वहीं आम लोगों ने अभियान का समर्थन करते हुए इसे जरूरी कदम बताया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




