Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsLocal Administration on High Alert as Model Code of Conduct Imposed Ahead of Elections
आदर्श आचार संहिता लगते ही हसनपुरा प्रखंड प्रशासन हुआ सक्रिय

आदर्श आचार संहिता लगते ही हसनपुरा प्रखंड प्रशासन हुआ सक्रिय

संक्षेप:

हसनपुरा, एक संवाददाता।सोमवार की शाम आदर्श आचार संहिता लगते ही स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। जहां विभिन्न दलों के जहां तहां लगे पोस्टर बैनर को स्थानीय प्रशासन द्वारा हटवाने का कार्य शुरू कर दिया...

Oct 08, 2025 02:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

हसनपुरा, एक संवाददाता। सोमवार की शाम आदर्श आचार संहिता लगते ही स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। जहां विभिन्न दलों के जहां तहां लगे पोस्टर बैनर को स्थानीय प्रशासन द्वारा हटवाने का कार्य शुरू कर दिया गया। इस दौरान बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह सीओ उदयन सिंह द्वारा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर सभी दलों से संबंधित लगे पोस्टर बैनर को हटाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू होने की बात कहते हुए कहा गया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी। बता दें की हसनपुर प्रखंड में 109 दरौंदा विधानसभा के 86 मतदान केंद्र तथा 108 रघुनाथपुर विधानसभा के 50 मतदान केंद्र पर आगामी 6 नवंबर को मतदान होना तय है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसके लिए पूर्व से ही सेक्टर पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है।यहां सभी संबंधित मतदान केंद्रों के भवन पर बूथ संबंधित लेखन का कार्य करवा लिया गया है। वहीं सभी बूथों का भौतिक स्थिति का जायजा भी लिया जा चुका है। प्रखंड स्तर पर 14 सेक्टर पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जिसमें बृज बैरिस्टर कुमार, उपेंद्र सिंह, नरेंद्र किशोर सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, आलोक कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य को नियुक्त किया गया है।