ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानशेखपुरा के सभी डीलर गये बेमियादी हड़ताल पर

शेखपुरा के सभी डीलर गये बेमियादी हड़ताल पर

हड़ताल पर चले गये हैं। इसका निर्णय शनिवार को फेयर्स प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में लिया...

शेखपुरा के सभी डीलर गये बेमियादी हड़ताल पर
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSun, 01 Jan 2023 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

शेखपुरा के सभी डीलर गये बेमियादी हड़ताल पर

31 जनवरी तक नहीं करेंगे अनाज का उठाव व वितरण

पॉश मशीन भी जमा करेंगे एसडीओ के पास

शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता।

राज्यव्यापी आंदोलन के तहत जिला के सभी डीलर पहली जनवरी से 31 जनवरी तक बेमियादी हड़ताल पर चले गये हैं। इसका निर्णय शनिवार को फेयर्स प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सौ से अधिक डीलरों ने भाग लिया। डीलरों के हड़ताल पर चले जाने के कारण दिसंबर माह का अनाज का वितरण रूक गया है। वहीं, नौ जनवरी को पटना में होने वाले धरना और प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए शेखपुरा से पूरी भागीदारी करने का भी निर्णय लिया गया है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि आठ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की गयी है। डीलरों को 30 हजार रुपया मानदेय देने, कमीशन की राशि तीन सौ रुपया करने आदि मुख्य मांगें हैं। उन्होंने 2020 से लेकर अबतक डीलरों को मार्जिन मनी का भुगतान नहीं किया गया है। डीलरों ने दिसंबर माह में अनाज उठाव के लिए जमा की राशि को भी वापस करने की मांग की है। वहीं, पॉश मशीन को एसडीओ के यहां जमा करने का निर्णय लिया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि अभी कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है। सरकार को जो भी आदेश होगा, उसका पालन किया जायेगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें