Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsLiteracy Exam 2025 for Marginalized Women in Gopalpur
 हुसैनगंज में बुनियादी साक्षरता परीक्षा में शामिल हुई महिलाएं

हुसैनगंज में बुनियादी साक्षरता परीक्षा में शामिल हुई महिलाएं

संक्षेप:

गोपालपुर में रविवार को महादलित, दलित, अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए बुनियादी साक्षरता परीक्षा 2025 आयोजित की गई। परीक्षा में 300 महिलाएं शामिल हुईं, जो शिक्षा सेवक तालिमी मरकज से शिक्षा ले रही हैं। परीक्षा में महिलाओं ने आत्मविश्वास के साथ भाग लिया और शांतिपूर्वक परीक्षा दी।

Dec 08, 2025 02:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड अंतर्गत विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर रविवार को महादलित, दलित, अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आँचल योजना के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता परीक्षा 2025 आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा सेवक तालिमी मरकज के द्वारा शिक्षा हासिल कर रही ग्रामीण महिलाओं ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर निर्धारित समय से परीक्षा में शामिल रही। परीक्षा देने आईं महिलाएं बेहद खुश दिखाई दे रही थी। पूरे आत्मविश्वास के साथ महिलाएं परीक्षा हाल में पहुंची और शांतिपूर्वक परीक्षा में शामिल हुईं। इस दौरान परीक्षा ले रहे शिक्षकों ने परीक्षा देने के विषय में जानकारी दी। शब्द और अंकों के ज्ञान वाली ये परीक्षा तीन विषयों के एक प्रश्नपत्र के साथ आयोजित की गई एवं समय सीमा 10 बजे से चार बजे तक थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान हुसैनगंज उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालक में खरसांडा रखात टोला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय फाजिलपुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैरांटी उर्दू व राजकीय प्राथमिक विद्यालय धूमनगर से कुल 300 महिलाएं परीक्षा में शामिल होने के लिए आईं। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही इस साक्षरता अभियान में महादलित, दलित, अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग की महिलाओं को साक्षर करने के लिए विद्यालय के पोषक क्षेत्र में प्रतिदिन एक घंटे के लिए शिक्षा सेवक तालिमी मरकज के द्वारा शिक्षा दी जाती है। छह महीने के बाद परीक्षाएं आयोजित की जाती है जिसके बाद महिलाओं को प्रमाणपत्र दिया जाता है।