ग्रामीणों को जागरूकता कार्यक्रम में दी कानून की जानकारी
महाराजगंज के टेघड़ा पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ट नागरिक योजना 2016 और स्थाई लोक अदालत के विषय में जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि स्थायी लोक अदालत में मामले का निःशुल्क त्वरित निष्पादन किया जा सकता है। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।

महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के टेघड़ा पंचायत के पंचायत भवन परिसर में रविवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सीवान के तत्वावधान में नालसा द्वारा प्रायोजित वरिष्ट नागरिक योजना 2016, सितारा योजना 2023 व स्थाई लोक अदालत विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजन प्राधिकृत पैनल अधिवक्ता परशुराम सिंह व न्यायरक्षक कृष्ण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ट नागरिक योजना 2016 के तहत वृद्धा पेंशन योजना, विकलांग पेंशन योजना, ओल्ड एज स्टे होम यानि वृद्धाश्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्थायी लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि स्थायी लोक अदालत में नियमित रूप से व्यवहार न्यायलय के कार्य दिवस व समय के अनुसार कार्यरत है। पक्षकार न्यायलय में बाद दाखिल करने के पूर्व प्रिलिटिगेशन वाद दायर कर अपने विवाद या मामले का निःशुल्क त्वरित निष्पादन करा सकते हैं। पब्लिक युटिलिटी एक्ट (लोक उपयोगिता कानून) के तहत अधिसुचित वाद वायु, सड़क जल द्वारा यात्रियों का परिवहन सेवा, डाक टेलीग्राम या टेलीफोन सेवा, किसी स्थापना द्वरा जनता को शावित, रौशनी या पानी की आपूर्ति या लोक स्वच्छता या स्वास्थ प्रणाली, अस्पताल सेवा, बीमा सेवा, शैक्षणिक संस्थाओं, आवास एवं भू-सम्पदा सेवा से संबंधित मामलो के विधिक उपचार पाने के बारे में विस्तार से बताया गया। मौके पर पुअनि राहुल कुमार, मुखिया कन्हैया राय, ऐनुलहक अंसारी, पंच महेश शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


