शंकरपुर गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में 20 पर एफआईआर दर्ज
भगवानपुर हाट के शंकरपुर गांव में भूमि विवाद के चलते शनिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। बच्चा प्रसाद और संजू देवी ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिससे यह घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पहले पक्ष की ओर से बच्चा प्रसाद ने आवेदन देकर बीरबल प्रसाद, अजित कुमार, अभिषेक कुमार समेत कुल 10 लोगों को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर उसे और उसके परिजनों को घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से संजू देवी ने भी थाना पहुंचकर बच्चा प्रसाद, संजय प्रसाद, अभय कुमार प्रसाद सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
संजू देवी ने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष ने लाठी-डंडे और दाब से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों पक्षों के बीच भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो इस घटना का कारण बना। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


