जमीन के विवाद में मारपीट तीन घायल
Apr 08, 2026 02:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
सिसवन के नवलपुर गांव में मंगलवार सुबह जमीन के विवाद पर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सिसवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मरहम पट्टी की गई। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।

सिसवन। थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में मंगलवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिसमें महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में गांधी यादव की पत्नी विद्यावती देवी, पुत्री गीता कुमारी व पुत्र रूपेश कुमार यादव शामिल है ।स्थानीय लोगों के बीच बचाव से मामले को शांत कराया गया। घायलों को इलाज के लिए सिसवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां घायलों की मरहम पट्टी की गई। मारपीट की सूचना सिसवन थाने को दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


