तरवारा में जमीन विवाद को लेकर युवक को मारी गोली

Jan 18, 2026 12:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

तरवारा/सीवान में कर्णपुरा गांव में शनिवार सुबह जमीन विवाद के कारण मनीष कुमार को गोली मार दी गई। घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। यह विवाद पिछले कुछ समय से चल रहा था और दोनों पक्षों के बीच कई बार कहासुनी हो चुकी थी।

तरवारा में जमीन विवाद को लेकर युवक को मारी गोली

तरवारा/ सीवान, निज प्रतिनिधि। जीबी नगर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में शनिवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक ब्रह्मा चौधरी का 20 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है। मनीष कुमार के हाथ में और जांघ में कुल दो गोली लगने की बात बतायी जा रही है। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हमलावर गांव के ही बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि मनीष कुमार सुबह नौ बजे के करीब घर से शौच के लिए निकला था। इस दौरान जैसे ही कुछ दूर आगे बढ़ा था कि बाइक पर सवार हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी।

इस घटना में मनीष कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया और अपनी जान बचाने को लेकर मनीष भागते हुए घर की ओर दौड़ पड़ा। इधर, जैसे ही गोली चलने आवाज ग्रामीणों को सुनाई दी कि लोग सहम गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने इलाज दिया। सदर अस्पताल में ही मनीष इलाजरत हैं और फिलहाल स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। करीब 20 वर्ष पहले निर्मित घर को लेकर उपजा विवाद सदर अस्पताल में मौजूद भाई अमन यादव ने बताया कि घटना का कारण जमीन विवाद है। बताया कि इसके पिता कुल तीन भाई हैं और अपने प्लाट में तीनों भाई का अलग-अलग घर है। करीब बीस वर्ष पूर्व इसके चाचा का भी घर बना था। इस घर के बनाए जाने के कई वर्ष बाद गांव के ही एक परिवार द्वारा इस निर्मित मकान में अपनी जमीन का कुछ हिस्सा पड़ने का दावा करने लगा। इसको लेकर कई बार आपस में कहासुनी और समझौता भी हुआ, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका। नवंबर में सीओ के आदेश पर हुई थी पैमाईश बताया कि दूसरा पक्ष बीते दिनों जमीन पैमाइश को लेकर सीओ को आवेदन दिया था। इसके बाद नवंबर महीने में पूरे जमीन की पैमाइश करायी गयी थी और दोनों पक्षों को अपने-अपने जमीन में रहने की बात कही गयी थी। इधर शुक्रवार को घर के बगल में खाली पड़े जमीन पर इसके चाचा द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। निर्माण कार्य कराने की भनक लगते ही दूसरे पक्ष ने विरोध जताते हुए मौके पर पुलिस को बुला लिया और इसके बाद काम को रोकवा दिया गया। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर झगड़ा है। इस जमीन को लेकर ही शनिवार को इसके भाई पर जानलेवा हमला किया गया है। एसपी का कहना है एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में एक पक्ष से मनीष कुमार गोली लगने से जख्मी हो गए हैं। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। इस घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही घटना स्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsLand Dispute Leads to Shooting of Young Man in Karnpura Village Siwan
;;;