रेल कर्मियों ने जुलूस निकाल किया सभा का आयोजन
सीवान में एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन के तत्वावधान में रेल कर्मियों ने जुलूस निकालकर मजदूर दिवस मनाया। सभा में शाखा मंत्री विनोद रंजन गिरि ने मजदूर दिवस का महत्व बताते हुए ऐतिहासिक आंदोलन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह दिन शहीद मजदूरों की स्मृति में मनाया जाता है।

सीवान, निज प्रतिनिधि। एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन, सीवान शाखा के तत्वावधान में रेल कर्मियों द्वारा जुलूस निकालकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जुलूस शाखा मंत्री विनोद रंजन गिरि के नेतृत्व में इंजीनियरिंग विभाग से प्रारंभ होकर विभिन्न कार्यालयों से गुजरते हुए सिग्नल एवं बिजली विभाग के कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुआ, जहां मजदूर दिवस पर एक सभा आयोजित की गई।
सभा की अध्यक्षता
सभा की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सुधीर सिंह ने की। इस दौरान शाखा मंत्री विनोद रंजन गिरि ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों ने अपने कार्य के निर्धारित घंटे को लेकर ऐतिहासिक आंदोलन किया था। उस समय मजदूरों से सूर्योदय से सूर्यास्त तक काम लिया जाता था और 8 घंटे कार्य का नियम नहीं था।
ऐतिहासिक आंदोलन
उन्होंने बताया कि शिकागो के बेकरी मजदूरों द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान शासन द्वारा गोलीबारी की गई, जिसमें सैकड़ों मजदूरों की जान चली गई। मजदूर सफेद झंडा लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, जो उनके खून से लाल हो गया। तभी से मजदूरों का झंडा लाल रंग का प्रतीक माना जाता है।
श्रद्धांजलि
उन्होंने कहा कि आज मजदूर दिवस उन्हीं शहीदों की स्मृति में मनाया जाता है और हम सभी उन्हें श्रद्धांजलि व लाल सलाम अर्पित करते हैं। सभा में अब्दुल मजीद खां, मोहम्मद जान खां, सत्येंद्र पंडित, अभिषेक कुमार, कमर अली, विकास तिवारी, मोहम्मद तौफीक, राकेश सिंह, सुभाष प्रसाद, अनिल कुमार, विकास कुमार पांडेय, राहुल कुमार, सत्यप्रकाश, ओमप्रकाश चौधरी, राकेश राज सहित अन्य रेल कर्मी उपस्थित रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


