Siwan News जैविक कीट नियंत्रण और आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी
Siwan News कोइरीगावा गांव में त्रि-फसली प्रत्यक्षण प्रणाली योजना के तहत किसानों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह ने संकर और कम अवधि में पकने वाली धान की किस्मों, उनकी खेती और लाभों की जानकारी दी। किसानों को कीट पहचान, मित्र कीटों की सुरक्षा और जैविक नियंत्रण के तरीके बताए गए। बिहार कृषि ऐप सहित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और आठ किसानों को ऐप से जोड़ा गया।

Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के कोइरीगावा पंचायत स्थित कोइरीगावा गांव में त्रि-फसली प्रत्यक्षण प्रणाली योजना के तहत प्रथम चरण कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे सत्र का आयोजन किया गया। सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को संकर और अल्प अवधि में पकने वाली अधिक उपज देने वाली धान की किस्मों की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में किसानों को बताया गया कि संकर धान से कम लागत और कम समय में अधिक मुनाफा होता है जिससे किसानों को फायदा होती है। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को जागरूक करते हुए एटीएम सतीश सिंह ने बताया गया कि संकर धान की खेती किसानों के लिए बेहद लाभकारी और उत्तम है।
यह कम समय और कम लागत में अधिक पैदावार देती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि फसल की समय पर कटाई के बाद किसान अगली फसल की बुआई आसानी से और सही समय पर कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें रोग और कीटों का प्रकोप भी काफी कम होता है। वही कीट प्रबंधन और मित्र कीटों की सुरक्षा के बारे ने विस्तारपूर्क बताया गया। जिसमें कार्यक्रम में धान की लंबी अवधि वाली किस्मों में लगने वाले रोगों और कीटों की जानकारी दी गई। किसानों को मित्र कीट और शत्रु कीट के बीच अंतर समझाया गया। सतीश सिंह ने सलाह दी कि किसान कीटों की सही पहचान करने के बाद ही रासायनिक दवाओं का प्रयोग करें, ताकि मित्र कीट सुरक्षित रहें। जैविक नियंत्रण के लिए किसानों को नीम के तेल और फेरोमोन ट्रैप के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया गया। वही सरकारी योजनाओं और डिजिटल कृषि से जोड़ा गया। प्रशिक्षण में किसानों को फेरोमोन ट्रैप के प्रयोग के साथ-साथ बिहार कृषि ऐप, फार्मर रजिस्ट्री, कृषि यंत्रीकरण और कृषक हित समूहों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर ही 8 किसानों को बिहार कृषि ऐप से जोड़ा गया। कार्यक्रम के अंत में कृषि विशेषज्ञों और अधिकारियों ने संकर धान की फसल का स्थल निरीक्षण भी किया। मौके पर वेदप्रकाश, सुरेश प्रसाद, आदित्य कुमार, शंभू कुमार, नीलम देवी, रीता देवी, महातम कुमार, सदाबृच प्रसाद, दिनेश कुमार सहित गांव के कई किसान थे।

