किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कराया स्कूटी लकी ड्रा
सीवान। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी, बहरिया रोड स्टोर में दूसरा स्कूटी लकी ड्रा आयोजित किया गया। इस मौके पर स्टोर मैनेजर प्रकाश कुमार, होटल पीपल स्टार के प्रबंधक शंभू श्री सिकरवार, मीडिया प्रतिनिधि...

सीवान। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी, बहरिया रोड स्टोर में दूसरा स्कूटी लकी ड्रा आयोजित किया गया। इस मौके पर स्टोर मैनेजर प्रकाश कुमार, होटल पीपल स्टार के प्रबंधक शंभू श्री सिकरवार, मीडिया प्रतिनिधि व ग्राहक मौजूद रहे। कार्यक्रम की पारदर्शिता के लिए पाँच वर्षीय बच्ची से कूपन निकलवाया गया। इसमें हरखौली उत्तर टोला, मीरगंज निवासी संतोष कुमार सिंह विजेता बने। उन्हें उपहारस्वरूप स्कूटी प्रदान की गई।स्टोर मैनेजर प्रकाश कुमार ने बताया कि ग्राहकों के विश्वास और जुड़ाव को मजबूत करने के लिए यह योजना चलाई जा रही है। अगले चरणों में हर 15 दिन पर स्कूटी लकी ड्रा कराया जाएगा, जिसमें किसी न किसी भाग्यशाली ग्राहक को स्कूटी उपहार स्वरूप दी जाएगी।
वहीं, 1 नवंबर को मेगा लकी ड्रा का आयोजन होगा, जिसमें विजेता ग्राहक को कार उपहार स्वरूप मिलेगी। इस आयोजन को लेकर ग्राहकों में उत्साह देखा गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




