ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानसूखा के मुद्दे को लेकर किसान महासभा का प्रखंडों में धरना

सूखा के मुद्दे को लेकर किसान महासभा का प्रखंडों में धरना

हुसैनगंज, एक संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की उठाई आवाज हसनपुरा। माले नेताओं ने बुधवार को हसनपुरा प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है। यह मांग बिहार प्रदेश किसान सभा...

सूखा के मुद्दे को लेकर किसान महासभा का प्रखंडों में धरना
हिन्दुस्तान टीम,सीवानThu, 18 Aug 2022 02:30 PM
ऐप पर पढ़ें

हुसैनगंज, एक संवाददाता।

अखिल भारतीय किसान महासभा ने हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय पर विभिन्न मांगों के आलोक में एक दिवसीय धरना दिया गया। इस धरना के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री नाम का ज्ञापन सौंपा गया। जिला सचिव जयनाथ यादव व माले नेता योगेन्द्र यादव ने कहा कि आज वर्षा नहीं होने से किसान परेशान हो रहे हैं। बिहार में वर्षा नहीं होने के कारण धान की रोपनी ठीक ढंग से नहीं हो पाई है। जो थोड़ी बहुत रोपनी हुई है वो भी वर्षा नहीं होने के कारण धान की फसल सूख रही है। कुल मिलाकर कहा जाए तो सूबे बिहार में सुखाड़ की स्थिति पैदा हो गई है। हुसैनगंज प्रखंड में किसानों के धान की फसल बर्बाद होने की कगार पर है। नहर, पईन व नलकूप योजना है लेकिन लापरवाही के कारण प्रखंड में बंद पड़े हैं। इस तरफ सरकार और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इस पर सुधार नहीं होता है तो किसान महासभा की अगुवाई में आंदोलन किया जाएगा। मौके पर माले नेता सफी अहमद, प्रदीप कुशवाहा, महागठबंधन नेता लालचंद राम समेत खालिद हुसैन, रामनरेश यादव, रमेश यादव, सुंरपति देवी, सोना देवी, उमा देवी, शिववचन राम, अजोरिया देवी, सरपंच प्रेमसागर यादव व नैना अली समेत सैकड़ों की संख्या में किसान व माले कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें