Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsKavi Sammelan Celebrates Rajendra Jayanti with Cultural Significance

मैरवा में राजेन्द्र जयंती पर कवि सम्मेलन में जुटे साहित्यकार

मैरवा, एक संवाददाता। राजेन्द्र जयंती पर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार की शाम कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अमृत कला व साहित्य मंच द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। लगातार तीस वर्ष से कवि...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानWed, 4 Dec 2024 03:41 PM
share Share
Follow Us on

मैरवा, एक संवाददाता। राजेन्द्र जयंती पर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार की शाम कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अमृत कला व साहित्य मंच द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। लगातार तीस वर्ष से कवि सम्मेलन हो रहा है। कवि सम्मेलन का उद्वघाटन मगध विवि के कुलपति डा शशि प्रताप शाही और एमएलसी वीरेन्द्र नारायण यादव ने संयुक्त रूप से किया। एमएलसी उॉ. यादव ने राजेन्द्र प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें भोजपुरी से बड़ा लगाव था। उनके आदर्श पर चलने का आहवान भी किया। कवि सम्मेलन के दौरान देश विदेश से आने वाले कवि और शायर की रचना को सुनने के लिए देर रात तक लोग ठंढ में भी जमे रहे। दूसरी ओर राजेन्द्र जयंतती के अवसर पर राजेन्द्र पार्क पर स्थापति उनकी प्रतिमा पर सुबह से ही लोग माल्यार्पण कर रहे थे। राजेन्द्र सेवाश्रम में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। कई निजी स्कूल में भी राजेन्द्र जयंती पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें