
कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला आज से शुरू, प्रशासनिक तैयारी पूरी
संक्षेप: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरयू नदी में स्नान और मेला की सभी प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। दरौली के पंचमंदिरा घाट स्नान के लिए सुरक्षित है जबकि शिवाला घाट को बंद कर दिया गया है। श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है और मेला में विभिन्न मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं।
दरौली/ गुठनी, एक संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को सरयू नदी में स्नान व मेला की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है। सीओ विद्याभूषण भारती ने बताया कि दरौली के पंचमंदिरा घाट स्नान के लिए सुरक्षित है। जहां पर 20 की संख्या में गोताखोर व मोटरबोट की व्यवस्था की गई है। शिवाला घाट खतरनाक होने से बन्द कर दिया गया है। इधर, कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला के लिए श्रद्धालुओं का बुधवार के शाम से ही दरौली में आना शुरू हो गया। श्रद्धालु रात में अपने रिश्तेदार, मित्र के यहां ठहरना शुरू कर दिया। जिनके रिश्तेदार व मित्र नहीं है।

वे रजिस्ट्री ऑफिस, मठिया व हॉस्पिटल रोड में मेला से पुआल का आंटी खरीद टिकना शुरू कर दिए। स्नान के लिये लोग श्रद्धालु सीवान, गोपालगंज, बेतिया, कुशीनगर देवरिया, गोरखपुर व नेपाल से आते है। इस वर्ष व्यापक स्तर पर मेला लगा है। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए मेला समिति मुस्तैद मेला में दुकानदार ब्रेक डांस झूला, रशियन झूला, टावर झूला, नाव झूला ,घोड़ा झूला ,लकड़ी फर्नीचर की दुकान नर्सरी, थांवे के मीना बाजार , मिठाई की दुकान लगी हुई है। वहीं मेला में फुटपाथी दुकान सजी हुई है। बीडीओ ने बताया कि घाटों पर पर्याप्त मात्रा में लाइट की व्यवस्था की गई है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार झा का कहना है कि आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके लिए मेला क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त कर रही है पुलिस भीड़ को देखते हुए बरत रही है सतर्कता थानाध्यक्ष अविनाश कुमार झा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरयू नदी स्नान में घाट पर अशांति फैलाने आने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। घाटों पर स्नान में शान्ति व्यवस्था के लिये भारी मात्रा में महिला व पुरुष पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। एसडीआरएफ टीम की होगी स्नान में तैनाती दरौली प्रखण्ड मुख्यालय स्थित पंचमदिरा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा को लेकर एसडीआरएफ टीम को लगाया जाएगा। सीओ विद्याभूषण भारती ने बताया कि इसके लिए एसडीआरएफ टीम को पत्र लिखा गया है। स्थानीय गोताखोर, मजिस्ट्रेट, पुलिस, अधिकारियों की नियुक्ति का पत्र जारी कर दिया गया है। सीओ विद्याभूषण भारती ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




