Siwan News बारिश से किसानों को राहत, कल से यूरिया छिड़काव शुरू होने की उम्मीद
Siwan News महाराजगंज, विनय पांडेय। पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण धान की फसल पर संकट गहराता जा रहा था। धान की अंतिम चरण की रोपनी का समय चल रहा है, लेकिन खेतों में पर्याप्त पानी नहीं होने से किसान मायूस थे।...

Siwan News महाराजगंज, विनय पांडेय। पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण धान की फसल पर संकट गहराता जा रहा था। धान की अंतिम चरण की रोपनी का समय चल रहा है, लेकिन खेतों में पर्याप्त पानी नहीं होने से किसान मायूस थे। इसी बीच गुरुवार की शाम महाराजगंज क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे पर राहत देखने को मिली है। किसानों का कहना है कि बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ी है और धान की फसल को काफी राहत मिलेगी। अब शुक्रवार से खेतों में यूरिया के छिड़काव का काम भी शुरू होने की उम्मीद है। किसानों के अनुसार खेत में पर्याप्त नमी नहीं होने के कारण अब तक यूरिया का छिड़काव नहीं किया जा रहा था।
किसानों ने बताया कि धान की फसल के लिए इस समय बारिश बेहद जरूरी है। गुरुवार की बारिश से रोपनी के अंतिम चरण में भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि किसानों को आगे भी नियमित बारिश होने का इंतजार है, ताकि धान की फसल का बेहतर पोषण हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


