दोन के कृषि भूमि होने वाले जलजमाव को लेकर उठाई आवाज

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

गुठनी, एक संवाददाता। दरौली प्रखंड मुख्यालय के दोन क्षेत्र के कृषि भूमि में होने वाले जलजमाव की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से मुलाकात कर समाधान की मांग उठाई।...

दोन के कृषि भूमि होने वाले जलजमाव को लेकर उठाई आवाज

गुठनी, एक संवाददाता। दरौली प्रखंड मुख्यालय के दोन क्षेत्र के कृषि भूमि में होने वाले जलजमाव की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से मुलाकात कर समाधान की मांग उठाई। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि बरसात खत्म होने के कई महीनों बाद तक निचले इलाकों की कृषि भूमि में पानी जमा रहता है। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। खेतों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण खेती प्रभावित हो रही है और किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ ऋषि यादव को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए पुलिया, पुल, स्लूईस गेट निर्माण समेत अन्य विकल्पों पर विचार किया जाए।

उन्होंने बताया कि जलजमाव के कारण सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि अनुपयोगी हो जाती है, जिससे क्षेत्र के किसान समय पर खेती नहीं कर पाते। बीडीओ ऋषि यादव ने जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मामले की जांच कराने तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।