Siwan News निजी जमीन का दीवार तोड़ने पर एसपी से लगायी गुहार

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News हसनपुरा के लहेजी मठिया गांव निवासी जनार्दन यादव ने पुलिस कप्तान को आवेदन देकर अपनी निजी जमीन की दीवार तोड़ने के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के तीन लोगों ने जबरदस्ती दीवार तोड़ी और विरोध करने पर हिंसा की धमकी दी। स्थानीय थाने में न्याय के लिए आवेदन डालने के बावजूद कोई मदद नहीं मिली।

Siwan News  निजी जमीन का दीवार तोड़ने पर एसपी से लगायी गुहार

Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता एमएच नगर थाने के लहेजी मठिया गांव निवासी जनार्दन यादव पिता भीखम यादव ने निजी जमीन का दीवार तोड़ने पर पुलिस कप्तान पूरन कुमार झा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। कहा गया है कि गांव के ही कथित तीन लोगों ने उनके निजी जमीन का जबरदस्ती दीवार को तोड़ा दिया है। मना करने पर मारपीट व खून खराबी करने को तैयार हो जाते हैं। इस मामले में स्थानीय थाने व अंचल में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गयी, लेकिन कोई न्याय नहीं मिल सका‌,विपक्षी द्वारा कभी भी जान-माल का नुक़सान पहुंचा सकते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।