चौथे दिन नकल पर रोक, शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।जेपीयू ने छात्रहित में लिए कई निर्णय, परीक्षा विभाग की कार्यशैली में बदलाव : डॉ. अशोकमहाविद्यालय या विभाग स्तर पर त्रुटि सुधार के लिए लंबिब आवेदन के लिए विशेष व्यवस्था सभी...

चौथे दिन नकल पर रोक, शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय में डीएवी पीजी कॉलेज समेत जयप्रकाश विश्वविद्यालय के चार परीक्षा केन्द्रों पर स्नातक सत्र 2023-27 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है।

परीक्षा का निरीक्षण

जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने केन्द्रों का औचक निरीक्षण करते हुए कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में सभी परीक्षार्थियों से अपील की कि वे कदाचारमुक्त परीक्षा देने व शांति बनाए रखने पर जोर दिया।

नकल पर रोक

इधर, सीबीसीएस यूजी चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा 2025, सत्र 2023-27 परीक्षा के तीसरे दिन दो परीक्षार्थियों के निष्कासन के बाद चौथे दिन गुरुवार को नकल पर रोक लगी। पहली पाली में ग्रुप ए जबकि दूसरी पाली में ग्रुप बी के विषयों की परीक्षा संपन्न हुई।

परीक्षार्थियों की उपस्थिति

डीएवी पीजी कॉलेज परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक प्रो. कृष्णकांत प्रसाद ने बताया कि पहली पाली में 540 में 522 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 18 अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने बताया कि दूसरी पाली में 610 परीक्षार्थियों में 603 परीक्षा में शामिल हुए, 7 अनुपस्थित पाए गए। विद्या भवन महिला कॉलेज की केन्द्राधीक्षक डॉ. पूजा कुमारी ने बताया कि पहली पाली में 251 परीक्षार्थियों में 249 उपस्थित व दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 265 में सभी 264 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि एक अनुपस्थित पाया गया। जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज के केन्द्राधीक्षक प्राचार्य डॉ. इद्रीस आलम ने बताया कि पहली पाली में 762 छात्र-छात्राओं में 750 उपस्थित व 12 अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह से दूसरी पाली में 659 में 654 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 5 परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दारोगा प्रसाद राय डिग्री कॉलेज के केन्द्राधीक्षक डॉ. धनंजय यादव ने बताया कि पहली पाली में 604 में 598 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 6 अनुपस्थित पाए गए। दूसरी पाली में 502 में 492 परीक्षा में शामिल हुए, 10 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी。

सामान्य प्रश्न

परीक्षा में कदाचार के खिलाफ क्या कदम उठाए गए?
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने कदाचारमुक्त परीक्षा का आग्रह किया और नकल पर रोक लगाने के लिए कदम उठाए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।