स्नातकोत्तर फस्ट सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की परीक्षा 15 जून से
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोबाइल नेटवर्क की समस्या मोबाइल नेटवर्क की समस्या मोबाइल नेटवर्क की समस्या मोबाइल नेटवर्क की समस्या मोबाइल नेटवर्क की समस्या मोबाइल नेटवर्क की समस्या मोबाइल नेटवर्क की...

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जेपीयू के स्नातकोत्तर परीक्षार्थियों की सीबीसीएस सत्र 2025-2027 फस्ट सेमेस्टर की परीक्षा, परीक्षा 2025, 15 जून से शुरू हो रही है। जेपीयू प्रशासन ने इस संदर्भ में पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करते हुए परीक्षा की संशोधित नई तिथि व कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया है। इसके साथ ही 15 जून से 20 जून तक दो पालियों में प्रतिदिन परीक्षा आयोजित की गई है। पहली पाली सुबह 10 बजे से पूर्वाहृ एक बजे तक जबकि दूसरी पाली अपराहृन 2 बजे से संध्या पांच बजे तक चलेगी।
परीक्षा केन्द्रों की जानकारी
वहीं जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के स्नातकोत्तर विभागों में 23 व 24 जून को प्रायोगिक परीक्षा व मौखिक परीक्षा ली जायेगी। हालांकि इस बार सीवान जिले के स्नात्तकोत्तर महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों को विश्वविद्यालय जाकर ही फस्ट सेमेस्टर की परीक्षा देनी पड़ेगी, क्योंकि पूर्व की तरह इस बार शहर के राजा सिंह कॉलेज को स्नातकोत्तर फस्ट सेमेस्टर की परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया गया है। सीवान व गोपालगंज जिले के स्नातकोत्तर महाविद्यालयों के स्नातकोत्तर आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स संकाय के परीक्षार्थियों का परीक्षा केन्द्र जेपी विश्वविद्यालय छपरा का सोशल साइंस ब्लॉक बनाया गया है। जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन ले जाने की परीक्षार्थियों को अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि आवंटित परीक्षा केन्द्रों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जायेगा।
परीक्षार्थियों की प्रतिक्रिया
सीवान की जगह छपरा परीक्षा केन्द्र बनाए जाने से मायूसी स्नातकोत्तर फस्ट सेमेस्टर की परीक्षा की नई तिथि जारी होने के साथ ही सीबीसीएस सत्र 2025-2027 फस्ट सेमेस्टर के परीक्षार्थी अपनी तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि सीवान जिले में परीक्षा केन्द्र नहीं बनाए जाने से संबंधित सत्र के छात्र-छात्राओं में मायूसी देखी जा रही है। परीक्षार्थियों का कहना है कि एक तो गर्मी की छुट्टी में परीक्षा ली जा रही है। उपर से परीक्षा केन्द्र सीवान की जगह जेपीयू विश्वविद्यालय में कर दिया गया। शहरी क्षेत्र के साथ ही जिले के सुदुरवर्ती इलाके के परीक्षार्थियों को भीषण गर्मी में प्रतिदिन छपरा जाकर परीक्षा देने में कठिनाईयेां को सामना करना पड़ेगा। इस परिस्थिति को देखते हुए परीक्षार्थियों ने जेपीयू के कुलपति से छात्रहित में पूर्व की तरह सीवान-गोपालगंज के परीक्षार्थियों का परीक्षा केन्द्र सीवान शहर के राजा सिंह कॉलेज में ही निर्धारित करने की मांग की है।
परीक्षा समूहों की जानकारी
पहली पाली में गुप ए, दूसरी में ग्रुप बी के परीक्षार्थी देंगे परीक्षा स्नातकोत्तर सीबीसीएस सत्र 2025-2027 फस्ट सेमेस्टर परीक्षा, परीक्षा 2025 में प्रथम पाली में ग्रुप ए व दूसरी पाली में ग्रुप बी के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। ग्रुप ए में गणित, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी, हिन्दी, दर्शन शास्त्र, उूर्द, संस्कृत व कॉमर्स विषय की परीक्षा ली जायेगी। वहीं, ग्रुप बी में भौतिकी, रसायन शास्त्र, जंतु विज्ञान, वनस्पति शास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान व गृह विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। 19 जून को विज्ञान संकाय की पहली पाली में ग्रुप ए में एईसीसी-1 व दूसरी पाली में एईसीसी-1 विषय की परीक्षा ली जायेगी। वहीं, 20 जून को कॉमर्स व मानविकी संकाय के परीक्षार्थी पहली पाली में एईसीसी-1 पेपर की परीक्षा देंगे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


