हसनपुरा में तकनीकी सहायक प्रबंधक की मौत मामले की जांच करेंगे सदर एसडीपीओ

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान में ई-किसान भवन में पदस्थ तकनीकी सहायक प्रबंधक सृष्टि कुमारी की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन डेटा की जांच की जा रही है। परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हसनपुरा में तकनीकी सहायक प्रबंधक की मौत मामले की जांच करेंगे सदर एसडीपीओ

(सीवान से संदीप सिंह )। हसनपुरा प्रखंड के सहुली स्थित ई- किसान भवन में पदस्थापित तकनीकी सहायक प्रबंधक सृष्टि कुमारी की मौत मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एसपी पूरन कुमार झा ने एसडीपीओ सदर अजय कुमार सिंह को जांच सौंपी है। एसपी के निर्देश पर मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस की ओर से हत्या व आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो एक तरफ मौत के बाद परिजन की ओर से तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई हत्या की एफआईआर के आधार पर जांच चल रही तो दूसरी तरफ पुलिस सृष्टि कुमारी के मोबाइल फोन का सीडीआर भी निकालकर जांच करेगी।

यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मौत से पहले सृष्टि कुमारी की आखिरी बात किससे हुई थी। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। अबतक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है। गौरतलब है कि वैशाली जिले के गंगाब्रिज हाजीपुर थाने के मदारपुर गांव की रहने वाली थी अर्जुन सिंह की पुत्री सृष्टि कुमारी हसनुपरा प्रखंड में तकनीकी सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थी। वह नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मोहल्ला स्थित एक मकान में किराए के कमरे में रहती थी। इधर सृष्टि कुमारी का शव मंगलवार को फंदे से लटकता मिला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन सीवान पहुंचे थे और इसे हत्या बताया था। इस मामले में नागेंद्र सिंह, सतीश कुमार व रंजन पांडेय के खिलाफ नगर थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। क्या कहते हैं एसपी एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि सहायक प्रबंधक सृष्टि कुमारी मौत मामले की जांच एसडीपीओ सदर कर रहे हैं। इस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।