महिला दिवस पर बेटियों को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

Mar 09, 2026 12:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान में महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। जीरादेई प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य लैंगिक भेदभाव को समाप्त करना और शिक्षा व राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना था। पुलिस अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया।

 महिला दिवस पर बेटियों को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

सीवान, हिप्र। माय भारत के तत्वाधान में रविवार को महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष दिन पर जिले के जीरादेई प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में लैंगिक भेदभाव को मिटाना और शिक्षा व राजनीति जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीरादेई थाना प्रभारी पीयूष आनंद और कार्यालय सहायक विकास कुमार साह ने संयुक्त रूप से कहा कि आज के दौर में महिलाओं को सशक्त बनाना केवल सामाजिक आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्र की मजबूती के लिए अनिवार्य है।कार्यक्रम

में भाजयुमो के नगर मंत्री निखिल नवीन, कालीचरण चौहान, मिथुन कुमार, गुड्डू कुमार और अभिमन्यु सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।