नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि यह सेवा, समर्पण का कार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान/दरौंदा में नर्सिंग दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर नर्सों के योगदान को सराहा गया। दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग के महत्व पर चर्चा की गई। श्री साईं हॉस्पिटल में भी नर्सिंग स्टाफ का सम्मान किया गया। सभी ने सेवा और समर्पण का संकल्प लिया।

 नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि यह सेवा, समर्पण का कार्य

सीवान/दरौंदा , एक संवाददाता। जिले में नर्सिंग दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत आंदर पीएचसी और अन्य जगहों पर नर्सों के सम्मान में आयोजन हुए। दरौंदा प्रखंड के धनौती स्थित दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नर्सिंग के जन्मदाता फ्लोरेंस नाइटिंगेल के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नर्सिंग के महत्व और इसकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी गई। अध्यक्षता कॉलेज के निदेशक डॉ. जितेश कुमार सिंह ने की. निदेशक ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि यह सेवा, समर्पण और मानवीय करुणा का प्रतीक है। एक नर्स न केवल मरीज की देखभाल करती है, बल्कि उसके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखती है। कार्यक्रम में विभिन्न छात्र-छात्राओं ने नर्सिंग से संबंधित विचार, कविताएं और स्लोगन प्रस्तुत किए. मौके पर संजय यादव,अमित ए चतुबेड़ी राहुल शर्मा नेहा कुमारी रुकैया मैम अंशु कुमारी, विजय सिंह , अवधेश साह भानु सिंह, उमा देवी, सौम्य गर्ग, अवनीश कुमार, सुम्मी कुमारी, लक्की मैम, निधि कुमारी, दिनेश सिंह ,मुनीलाल माझी, दीपू सिंह कृष्णशंकर सिंह , निर्भय कनौजिया , जनार्दन शर्मा, प्रियंका कुमारी, संतोष कुमार , राकेश पांडे , अमन कुमार राय, हसन अंसारी उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत

नर्सिंग के महत्व पर चर्चा

सीवान। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नवरंग प्रभुनाथ इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग एंड हास्पिटल के नर्सिंग कॉलेज में अंतराष्ट्रीय नर्सेज डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनीष पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य सेवा से संबंधित प्रस्तुतियां दी गईं साथ ही साथ कुछ प्रतियोगिता भी करायी गई जैसे कि मेहंदी प्रतियोगिता , रंगोली प्रतियोगिता आदि , वक्ताओं ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और मरीजों की सेवा में उनका योगदान अतुलनीय है। कॉलेज प्राचार्य ने सभी नर्सिंग छात्रों को समर्पण और मानव सेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया।

स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया सम्मानित

आंदर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों, एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों तथा स्टाफ नर्सों ने भाग लेकर नर्सिंग कर्मियों की सेवा भावना और योगदान को सराहा।कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार विश्वकर्मा, प्रशासनिक पदाधिकारी सुधीर कुमार, विनोद कुमार पांडेय, आदित्य कुमार, अरविंद कुमार राय, स्वास्थ्य प्रबंधक मदुरेंद्र कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। वहीं नर्सिंग संवर्ग से सुमन कुमारी, वीरांगना कुमारी, उर्मिला कुमारी, माधुरी कुमारी, अनुराधा कुमारी, पूनम, रीता कुमारी, नूतन कुमारी, मुन्नी कुमारी, अनुपम कुमारी, अनिता कुमारी, सौम्या कुमारी समेत बड़ी संख्या में एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्टाफ नर्स शामिल हुईं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग कर्मी स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। मरीजों की सेवा में उनका योगदान अतुलनीय है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प लिया गया।

विश्व नर्सिंग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम

सीवान। विश्व नर्सिंग दिवस के अवसर पर श्री साईं हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिवार द्वारा केक काटकर नर्सिंग कर्मियों के सेवा भाव और समर्पण को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आधुनिक नर्सिंग सेवा की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। सभी नर्सिंग स्टाफ ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए सेवा, त्याग और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नर्सिंग विभाग के प्रमुख मनोज कुमार के साथ आलोक गुप्ता, रीमा कुमारी, नेहा कुमारी, पूनम कुमारी, जुगनू कुमारी, रानी कुमारी, सीमा कुमारी, सुनीता कुमारी एवं अरुणा देवी सहित सभी नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे। वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से मैनेजर जीशान, मुकुल कुमार एवं कुंदन यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. रामेश्वर कुमार ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का प्रतीक है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नर्सिंग दिवस कब मनाया गया?
अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मंगलवार को मनाया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।