किसान रजिस्ट्रेशन का चल रहा कार्य
हसनपुरा में किसान रजिस्ट्रेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने अधिकारियों से पूछताछ की। प्रखंड में 13332 किसान हैं, जिनमें से 6505 का रजिस्ट्रेशन हुआ है। बुधवार को 106 किसानों का फार्मर आईडी बनाया गया। मौके पर सीओ उदयन सिंह और अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र में किसान रजिस्ट्रेशन का कार्य जोरो पर चल रहा है। जहां इसका जायजा लेने बुधवार को जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने हसनपुरा पहुंच अधिकारियों व कर्मियों से पूछताछ की। वही फार्मर आईडी बनाने में तेजी लाने की बात कही। इस मामले में कृषि पदाधिकारी आदित्य प्रताप पांडेय ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत 13332 किसान हैं। जहां अभी तक 6505 किसानों का किसान रजिस्ट्री का कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 2 बजे तक 106 किसानों का फार्मर आईडी बनाया गया है। मौके पर सीओ उदयन सिंह, कर्मचारी सुनील कुमार, डाटा ऑपरेटर वसीम सहित अन्य किसान मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


