
स्पायर अवॉर्ड मानक योजना के लिए आवेदन में दो दिन शेष
रघुनाथपुर में इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत नवाचार अपलोड करने में सीवान पिछड़ रहा है। अधिकारियों ने स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से अधिक बच्चों को जोड़ने और आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। अब तक 584...
रघुनाथपुर, एक संवाददाता। इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत नवाचार अपलोड करने में पिछड़ रहे सीवान में अधिक से अधिक आवेदनों की संख्या बढ़ाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। इसे लेकर प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारी लगे हुए हैं। बैठक बुलाकर हाईस्कूलों और मिडिल स्कूलों के प्रधानध्यापकों से अधिक से अधिक बच्चों को इससे जोड़ने व नवाचार अपलोड करने को लेकर निर्देश भी दिए गए हैं। बावजूद अब तक जिले में कुल 584 आवेदन ही विभिन्न स्कूलों से बच्चों द्वारा किये गए हैं।जबकि अब इसके लिये आवेदन करने में दो दिन का ही समय रह गया है।

सबसे अधिक आवेदन गोरियाकोठी ब्लॉक से हुआ है। जबकि आंदर, हसनपुरा, दरौली व महाराजगंज से एक-एक आवेदन ही हुए हैं। लकड़ी नबीगंज और हुसैनगंज से एक भी आवेदन नहीं हुआ है। सीवान सदर से दो आवेदन हुए हैं। वहीं रघुनाथपुर से इसबार अब तक 44 बच्चों ने आवदेन किया है। 15 सितंबर है आवेदन करने का आखिरी तारीख इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के लिए भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर तक निर्धारित किया गया है। इसका आवेदन 1 जुलाई से ही भरा जा रहा है।इसके लिए कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों को मौका दिया गया है। पिछले साल तक 6 से 10 तक के विद्यार्थी ही इसमें भाग लेते थे। अब इसे 6 से 12वीं तक के बच्चों के लिए कर दिया गया है। इंस्पायर अवॉर्ड योजना में विद्यार्थी कोई भी नया और रचनात्मक आइडिया भेज सकते हैं। आइडिया (नवाचार) का चयन उसकी नवीनता, व्यवहारिकता, सामाजिक उपयोगिता, पर्यावरण की अनुकूलता और वर्तमान तकनीक से बेहतरी के आधार पर ही होगा। चुने जाने वाले विद्यार्थी को मॉडल और अन्य वैज्ञानिक आविष्कारों के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार की ओर से विद्यार्थी खाते में दस हजार रुपए नए मॉडल बनाने के लिए डाले जाएंगे। इसके बाद राज्यस्तरीय प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता से 10 हजार में से एक हजार नव प्रर्वतन का चयन होगा। शीर्ष 60 विचारों या नव विचारों का प्रदर्शन नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा। राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार 60 शीर्ष चयनित विचारों या नवविचारों को देनेवाले विद्यार्थियों को देश की राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। एक स्कूल तीन से पांच आइडिया तक ऑनलाइन दे सकते हैं। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (विभाग) के इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना का उद्देश्य छात्रों के बीच रचनात्मकता व अभिनव सोच की संस्कृति को बढ़ावा देना है। विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए राष्ट्रीय मंच मिलेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




