सोहगरा धाम पहुंचे डीएम-एसपी, सुविधा और सुरक्षा को लेकर दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश
गुठनी, एक संवाददाता। जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने सोहगरा धाम स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र सोहगरा धाम स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर में शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय एवं पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर तथा आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी डॉ. विकास कुमार एवं थानाध्यक्ष सुनील कुमार को मंदिर परिसर और मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इसलिए उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
सुविधाओं का ध्यान
डीएम ने मंदिर परिसर में पर्याप्त मास्क लाइट लगाने, श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ एवं व्यवस्थित शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने तथा वाहनों की पार्किंग के लिए अलग स्थान चिह्नित करने का निर्देश दिया। साथ ही मंदिर के समीप स्थित पोखरे की नियमित सफाई कराने, परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा कूड़ेदान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि विशेष अवसरों और भीड़भाड़ वाले दिनों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से दर्शन-पूजन कर सकें। डीएम और एसपी के निरीक्षण से स्थानीय लोगों एवं मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों में उत्साह का माहौल है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


