Siwan News एकजुटता, सक्रियता व सेवा भावना के साथ नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News सीवान में इनर व्हील क्लब ऑफ तेजस्विनी का पंचम इंस्टॉलेशन समारोह उत्साह के साथ आयोजित हुआ। सीमा चौधरी को अध्यक्ष, रश्मि गिरि को सचिव और अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। नए अध्यक्ष ने क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट और पूर्व प्रेसिडेंट का आभार व्यक्त किया, जबकि सचिव ने आगामी सत्र का विज़न साझा किया।

Siwan News एकजुटता, सक्रियता व सेवा भावना के साथ नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प

Siwan News सीवान, अनीश। इनर व्हील क्लब ऑफ तेजस्विनी सीवान का पंचम इंस्टॉलेशन समारोह बुधवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में सीमा चौधरी को अध्यक्ष, रश्मि गिरि को सचिव, रोमी कुमारी को उपाध्यक्ष, सोनी सोएब को कोषाध्यक्ष, सुनीता गुप्ता को एडिटर व सुनीता कुशवाहा को आईएसओ का दायित्व सौंपा गया। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को पिन पहनाकर उनके दायित्व व जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष सीमा चौधरी ने क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट ताप्ती वर्मा के मार्गदर्शन व स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्लब की पूर्व प्रेसिडेंट सुनीता जायसवाल के योगदान व सहयोग को भी विशेष रूप से याद करते हुए धन्यवाद दिया।

सचिव रश्मि गिरि ने आगामी सत्र का विज़न प्रस्तुत करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण व जरूरतमंदों की सहायता समेत विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने की रूपरेखा साझा की। कार्यक्रम का संचालन रुपल आनंद व धन्यवाद ज्ञापन क्लब की उपाध्यक्ष रोमी कुमारी ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News एकजुटता, सक्रियता व सेवा भावना के साथ नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प