दरौली में छात्राओ को छठ पूजा की दी गई जानकारी
दरौली, एक संवाददाता। करोम पंचायत के मध्य विद्यालय सह उच्च विद्यालय परिसर में बीएड कॉलेज की छात्राओं द्वारा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के महत्व को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। अध्यक्षता प्राचार्य...

दरौली, एक संवाददाता। करोम पंचायत के मध्य विद्यालय सह उच्च विद्यालय परिसर में बीएड कॉलेज की छात्राओं द्वारा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के महत्व को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। अध्यक्षता प्राचार्य विकास दीक्षित ने की। इस दौरान श्रीश्याम साई कॉलेज की छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में ही कैंप लगा कर छठ पर्व की सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व को रेखांकित किया गया। पहले दिन ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं द्वारा खरना किया जाता है। जिसमें ग्रामीण इलाकों में होने वाले मौसमी फलों, सब्जियों और अनाज का प्रयोग किया जाता है। जिससे तात्पर्य अपने मूल खेती के प्रति आभार प्रकट करना है। वही छठ के सायं डूबते सूर्य को अर्घ्य देना, फिर सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देना। इस बात का घोतक है कि हमारी संस्कृति डूबते के साथ उगते का भी सम्मान करना सिखाती है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जल में खड़े रहने से मानव शरीर में होनी वाली बीमारियों का सूर्य के प्रकाश पड़ने पर नष्ट होना शामिल है। महिलाओं को इस व्रत से समाज को कैसे जोड़ा जाए। इस बात को भी रेखांकित किया गया है। मौके पर शिक्षक संजय कुमार, अफरोजा और अन्य सभी संजय यादव, सौरभ गुप्ता, निशा कुमारी, अमृता तिवारी,अंजली चौबे , विकास राजपूत ,परमेश्वर कुशवाहा, रिशिकेता सिंह, सरिता कुमारी, मधुमाला कुमारी , निधि सिंह आदि थे।
