Siwan News इंटर कॉलेज में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के जयकारे
Siwan News भगवानपुर हाट, विनय श्रीवास्तव । अगस्त 2026 को भारत की स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूरे होने पर देश में 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने को लेकर पूरे क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इससे लोगों...

Siwan News भगवानपुर हाट, विनय श्रीवास्तव । अगस्त 2026 को भारत की स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूरे होने पर देश में 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने को लेकर पूरे क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इससे लोगों में अपने देश के प्रति प्रेम की भावना को जागृत करने के लिए सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
तिरंगा यात्रा का आयोजन
इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यालय के एस एस हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज भगवानपुर हाट के छात्र-छात्राओं ने उत्साह और देशभक्ति के माहौल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर निकले छात्र-छात्राओं ने देशप्रेम का संदेश दिया। इस दौरान सभी महान महापुरुषों के सम्मान में जयकारे भी लगाए गए। यह तिरंगा यात्रा स्कूल परिसर से शुरू होकर शिक्षकों के नेतृत्व में बाजार के मुख्य मार्ग से होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंची। वहां से यह यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। बच्चे पूरे रास्ते तिरंगा लहराते हुए लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाते रहे।
स्थानीय लोगों की भागीदारी
बाजार में मौजूद लोगों ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसमें बीडीओ प्रियंका कुमारी, सीओ धीरज कुमार पांडेय, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार, स्कूल के प्रिंसिपल लालबाबू कुमार, राहुल कुमार, वीरेंद्र यादव, पंकज कुमार, अनिल कुमार, सुशील कुमार, संदीप कुमार, सतीश कुमार, संजय कुमार सिंह, पूनम यादव, मीनू कुमारी सहित स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

