ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानगांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस परेड का पूर्वाभ्यास

गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस परेड का पूर्वाभ्यास

पेज चार पर फ्लायर अंतिम दिन जवानों के कदमताल व बैंड की धुन से माहौल रंगा आजादी के रंग में कोरोना गाइडलाइन का किया जायेगा पालन, डीएम झंडोतोलन करेंगे फोटो संख्या - 6 कैप्शन - शहर के गांधी मैदान में...

गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस परेड का पूर्वाभ्यास
हिन्दुस्तान टीम,सीवानFri, 13 Aug 2021 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पेज चार पर फ्लायर

अंतिम दिन

जवानों के कदमताल व बैंड की धुन से माहौल रंगा आजादी के रंग में

कोरोना गाइडलाइन का किया जायेगा पालन, डीएम झंडोतोलन करेंगे

फोटो संख्या - 6

कैप्शन - शहर के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस परेड के अंतिम दिन के पूर्वाभ्यास में शामिल पुलिस के जवान।

सीवान। हिन्दुस्तान संवाददाता

जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां आखिरी चरण में है। मुख्य समारोह शहर के गांधी मैदान में होगा जहां डीएम अमित कुमार पांडेय झंडोतोलन करेंगे। यहां पर स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास शुक्रवार को संपन्न हो गया है। जवानों के कदमताल व बैंड की धुन से संपूर्ण माहौल आजादी के रंग में रंगा नजर आ रहा है। गांधी मैदान में बैंड धुन पर चल रहे परेड व राष्ट्रीय गीत का पूर्वाभ्यास का समापन शुक्रवार को हो गया। इस दौरान डीएवी हाई स्कूल के युवकों के बजाए गए बैंड धुन पर छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया, वहीं जवानों ने परेड किया। परेड में बीएमवी, होमगार्ड, बिहार पुलिस व महिला पुलिस बल के अलावा एनसीसी के जवान शामिल हुए। बताया गया कि मुख्य समारेाह में गिने-चुने लोग ही शामिल होंगे। समस्त कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट प्रसारण जायेगा। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण प्रभातफेरी नहीं निकाली जायेगी। इधर, स्वतंत्रता दिवस को लेकर झंडा, पताका की बिक्री जोरों पर है। जिला प्रशासन के कार्यालय कलेक्ट्रेट, एसडीओ ऑफिस, डीआरडीए, जिला परिषद, नगर परिषद समेत अन्य कार्यालयों में रंग-रोगन के साथ ही झंडा-पताका लगाए जा रहे हैं। सभी कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए आयोजित किए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें