Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsIncreased Cattle Theft Incidents Create Fear Among Livestock Owners
मवेशी की चोर गिरोह सक्रिय, कीमती मवेशी की  चोरी

मवेशी की चोर गिरोह सक्रिय, कीमती मवेशी की चोरी

संक्षेप:

बड़हरिया थाना क्षेत्र में मवेशी चोर गिरोह की सक्रियता बढ़ गई है, जिससे मवेशी पालकों में भय व्याप्त है। गिरोह ने रात के समय मवेशी चुराकर पिकअप वान में लादकर फरार हो जाते हैं। हाल ही में, एक मवेशी जिसकी कीमत 50 हजार रुपए थी, चोरी हो गई। CCTV फुटेज में चोरी का दृश्य कैद हुआ है।

Feb 03, 2026 03:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में अब मवेशी चोर गिरोह काफी अधिक सक्रिय है। जिससे मवेशी पालक के अंदर भय कायम है। मवेशी चोर गिरोह इस कदर सक्रिय है कि पिकअप वान लेकर आसानी से मवेशी की चोरी कर आसानी से पिकअप पर लाद कर फरार हो जा रहे है। इस तरह की मामला थाना क्षेत्र के सफी छपरा बिचली तकिया गांव से मवेशी चोर ने दरवाजे से एक मवेशी को चोरी कर फरार हो गए है। मवेशी थाना क्षेत्र के सफी छपरा बिचली तकिया निवासी स्व शाह मो के पुत अमरुद्दीन शाह का बताया जाता है। कीमत लगभग 50 हजार रुपए है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जो मवेशी को एक झोपडी में बांध कर रखे थे। रात में सोने जाने के दौरान मवेशी चोरों ने एक वाहन पर लाद कर फरार हो गए। इस घटना के पहले मवेशी चोर गिरोह ने शिवराजपुर गांव एक मवेशी जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रु मवेशी को मवेशी चोर गिरोह ने पिकअप पर लाद कर फरार हो गए। इस तरह मवेशी को चोरी कर पिकअप से लेकर जाने से मवेशी पलकों में भय कायम हो गया है। शिवराजपुर में मवेशी के लदे पिकअप से लेकर जाते सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहे हैं। मवेशी पालक पीछे से दौड़ते नजर आ रहे है। इसके पहले भी कई गांवों से भी मवेशी की चोरी हो चुकी है। लोगों का कहना है कि मवेशी चोर दिन में दरवाजे दरवाजे जाकर मवेशी का रेकी करते है। रात का फायदा उठाकर मवेशी की चोरी कर पिकअप से लाद कर आसानी से फरार हो जाते हैं। इस तरह चोर का मनोबल इस तरह बढ़ा हुआ है।