शहर में खटारा वाहनों की भरमार

Feb 13, 2026 03:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान शहर में खटारा वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई पुराने वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के सड़कों पर चल रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। प्रमुख चौराहों और तंग गलियों में जाम की स्थिति बन रही है। वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन भी हो रहा है।

शहर में खटारा वाहनों की भरमार

सीवान। शहर की सड़कों पर खटारा वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस यातायात व्यवस्था चरमराने लगी है। कई पुराने और जर्जर वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यह न केवल यातायात बाधित कर रहे हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ा रहे हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और तंग गलियों में ऐसे वाहनों की आवाजाही से जाम की स्थिति आम हो गई है। खटारा वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन भी देखा जा रहा है। इससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsIncrease in Junk Vehicles Disrupts Traffic in Siwan City
;;;