डॉ. लोहिया - मोदनारायण प्रसाद पुस्तकालय का उद्घाटन
भगवानपुर हाट के सहसरांव गांव में मोदनारायण प्रसाद की जयंती पर पुस्तकालय का उद्घाटन हुआ। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी और पूर्व मंत्री उदित राय ने इसका फीता काटा। कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई और मोदनारायण प्रसाद को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सहसरांव गांव में मंगलवार को स्मृतिशेष मोदनारायण प्रसाद जयंती सह पुस्तकालय उद्घाटन समरोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, पूर्व मंत्री उदित राय ने पथ प्रदर्शक डॉ. लोहिया - मोदनारायण प्रसाद पुस्तकालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। पुस्तकालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रामनरेश प्रसाद यादव ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय मोदनारायण प्रसाद अपने सम्पूर्ण जीवन में शिक्षा का प्रकाश फैलाने का काम किया है। ऐसे विभूति की जयंती के अवसर पर पुस्तकालय का उद्घाटन करना अपनेआप में महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि समाजवाद के पुरोधा डॉ. राममनोहर लोहिया के सानिध्य में अपना पूरा जीवन शिक्षा के लिए समर्पित करने वाले मोदनारायण प्रसाद को हृदय से नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय खोलने के साथ हीं मोदनारायण प्रसाद की जीवनी को आत्मसात करना होगा, तभी उनका सपना सकार होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया सुखारी मांझी ने किया तथा संचालन वशिष्ठ प्रसाद ने किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान, पूर्व प्रमुख लखन मांझी, उनके पुत्र विभूति कान्त, चमन सिंह, राजद जिलाध्यक्ष विपिन कुशवाहा, अशोक कुमार शर्मा, प्रो. लडन खां, शिक्षाविद अशोक सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक मोहन प्रसाद, शिक्षक रघुशरण प्रसाद, विजय शंकर पटेल, बंगाली प्रसाद, मुक्तिनाथ राय, रविन्द्र कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, नागमणि, राजू यादव व अन्य लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




