
सांसद ने उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया
संक्षेप: महाराजगंज, संवाद सूत्र। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग अलर्ट, 13 दुकानों से स्पष्टीकरणखाद की कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग अलर्ट, 13 दुकानों से स्पष्टीकरणखाद की कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग...
महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के बंगरा गांव के अमर शहीद देवशरण सिंह स्मारक परिसर में 14 सितंबर को निर्धारित उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री सांसद के प्रयास से एक करोड़ की लागत से तैयार शहीद सम्मान भवन का लोकार्पण करेंगे। सांसद बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व सवर्ण आयोग के अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह सहित सभी सांसद व विधायक शामिल होंगे। सांसद ने कार्यक्रम के तहत होने वाले उद्घाटन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियों का जायजा लिया।

सांसद ने पार्टी के सदस्यों से एक-एक कर बातचीत की। सांसद ने बताया कि उप मुख्यमंत्री शहीद सम्मान भवन का उद्घाटन करेंगे। यह पूरे ग्रामवासियों के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम को ले बैनर, पोस्टर व होर्डिंग लगाने व तोरण द्वार लगाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया। मौके पर भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, डॉ त्रिपुरारी शरण, अजय कुमार, संजय सिंह राजपूत, कमलेश पांडेय, धर्मराज कसेरा, भाजयुमो पूर्वी जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, डॉ मनोहर सौरभ, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद शंकर, उपाध्यक्ष गुड्डू चौधरी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जय किशोर साह, आजाद सिंह व झब्लू सिंह आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




