Siwan News दरौली में पहले दिन18 छात्रों का नामांकन
Siwan News दरौली के करोम हाई स्कूल परिसर में लंबे समय से प्रतीक्षित डिग्री कॉलेज का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 18 छात्रों ने नामांकन कराया। विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया और कक्षाओं की जानकारी दी गई। इससे क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना।

Siwan News दरौली, एक संवाददाता। स्थानीय क्षेत्र के लिए लंबे समय से बहु प्रतीक्षित डिग्री कॉलेज का बुधवार को करोम हाई स्कूल के परिसर में विधिवत शुभारंभ हो गया। कॉलेज खुलने के पहले ही दिन विभिन्न संकायों में कुल 18 छात्रों ने नामांकन कराया। कॉलेज परिसर में पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और कक्षाओं के संचालन से संबंधित जानकारी दी गई। कॉलेज के शुभारंभ से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खुशी जताई।
वहीं, पहले दिन कॉलेज में चहल-पहल और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मौके पर प्रिंसिपल अरविंद कुमार,बीडीओ शिखा दीप्ति, सीओ विद्याभूषण भारती, बीईओ अरविंद कुमार द्विवेदी,सचिन कुमार, विकास दीक्षित, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि रीता कुमारी, मुखिया देवेंद्र सिंह, अनिल सिंह थे।


