Illegal E-Rickshaw Charging at Domestic Connections Causes Revenue Loss for Power Company शहर से सटे गांवों में घरेलू कनेक्शन पर चार्ज हो रहा ई-रिक्शा , Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsIllegal E-Rickshaw Charging at Domestic Connections Causes Revenue Loss for Power Company

शहर से सटे गांवों में घरेलू कनेक्शन पर चार्ज हो रहा ई-रिक्शा

सीवान, एक संवाददाता। बेडकर भवन के संवाद कक्ष में जिला प्रशासन की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस मौके पर शिक्षा विभाग में 155 लिपिक व परिचारी के पद पर नियुक्ति पत्र का वितरण...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 13 Sep 2025 02:17 PM
share Share
Follow Us on
शहर से सटे गांवों में घरेलू कनेक्शन पर चार्ज हो रहा ई-रिक्शा

सीवान, एक संवाददाता। शहर से सटे गांवों में घरेलू बिजली कनेक्शन पर ई-रिक्शा चार्जिंग का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। पकड़ी बंगाली, दारोगा हाता, हकाम, विद्युरतीहाता समेत कई इलाकों में लोग घरेलू कनेक्शन से खुलेआम ई-रिक्शा चार्ज कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पर बिजली कंपनी की कोई सख्ती नहीं बरतती है। बिजली कंपनी की जांच का भय न होने से चार्जिंग सेंटर बनाने के बजाय लोग सीधे घर के मीटर से चार्जिंग कर रहे हैं। इससे जहां बिजली की खपत बढ़ रही है। वहीं बिजली कंपनी को भारी राजस्व का नुकसान भी हो रहा है।

जानकारों का कहना है कि इसका एक बड़ा कारण क्षेत्रीय सीमा विवाद है। ये इलाके शहर से सटे होने के बावजूद पूर्णत: शहरी क्षेत्र में नहीं आते। इस कारण निगरानी में कमी रहती है। बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि यदि घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक उपयोग पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बिजली कंपनी जल्द ही ऐसे क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाने की तैयारी में है। गलत टैरिफ पर बिजली जलाने वालों पर सख्ती सीवान। शहर में गलत टैरिफ पर बिजली कनेक्शन का इस्तेमाल करने वालों पर बिजली कंपनी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। महादेवा समेत कई मुहल्लों में जांच के दौरान कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन को घरेलू से गैर-घरेलू श्रेणी में बदल दिया गया। महादेवा के एक उपभोक्ता ने बताया कि उनके घर में ही ब्यूटी पार्लर संचालित होता है। कनेक्शन घरेलू था, लेकिन जांच में व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर बिजली कंपनी ने इसे गैर-घरेलू श्रेणी में कर दिया। उपभोक्ता का कहना है कि इससे बिजली बिल में बढ़ोतरी हो गई है। अब उन्हें 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ भी नहीं मिल रहा। बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि घरेलू कनेक्शन केवल घरेलू उपयोग के लिए है। व्यावसायिक गतिविधि पाए जाने पर कनेक्शन को नियमानुसार बदला जा रहा है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सही श्रेणी में कनेक्शन लें, ताकि भविष्य में उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।