Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsHuge Alcohol Seizure 10 9 Lakh Worth Liquor Recovered in Siwan
स्कॉर्पियो व कार से 10 लाख 90 हजार की शराब बरामद

स्कॉर्पियो व कार से 10 लाख 90 हजार की शराब बरामद

संक्षेप:

सीवान के विभिन्न इलाकों में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 10 लाख 90 हजार रुपये की शराब बरामद की। स्कॉर्पियो से 612 लीटर विदेशी शराब मिली। दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से भी भारी मात्रा में शराब मिली।

Dec 06, 2025 03:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के विभिन्न इलाके में छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम एक स्कॉर्पियो व कार से 10 लाख 90 हजार की शराब बरामद की है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ स्थित राजेन्द्र चौक के रास्ते से होकर जा रही स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं, स्कॉर्पियो से 816 बोतल में 612 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। उत्पाद अधीक्षक शशांक वर्मा ने बताया कि हरियाणा के पानीपत से शराब लेकर सीवान आने की सूचना के बाद एएसआई कृष्णा पासवान के नेतृत्व में तीन गठित कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान चालक शराब से लदी स्कार्पियो को कचहरी ढाला पर पुलिस को देख पीछा करने पर भागने लगा। राजेंद्र चौक के समीप स्कॉर्पियो को रोककर स्कॉर्पियो की सघन तलाशी ली गयी। स्कॉर्पियो की पिछले सीट से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार शराब कारोबारियों में हरियाणा के पानीपत के खरखौदा वार्ड नंबर 7 के जय किशन सैनी का पुत्र अनफुल सैनी उर्फ पिंटू व खरखोदा थाना क्षेत्र के गोपालपुर वार्ड संख्या 6 के राम भगत का पुत्र प्रवीण उर्फ काला है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उधर मैरवा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा नहर पुल थाना मैरवा के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यूपी से आ रही सभी वाहनों की सघन तलाशी ली गयी। इस दौरान एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। वाहन चेकिंग के दौरान जब्त की गई कार से ओल्डमांक 636 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं 477 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। हरियाणा के पानीपत जिले के खरखौदा शराब कारोबारी राकेश कुमार के पुत्र यश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।