
अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाली छात्राएं पुरस्कृत
बड़हरिया, एक संवाददाता।दाधिकारी ने प्राथमिक शिक्षा के निदेशक के पत्र का हवाला देते हुए सभी बीईओ को ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई करने का निर्दे
बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के बड़हरिया तरवारा मुख्यमार्ग के सफी छपरा गांव स्थित मदरसा हजरत आयशा जमीतुल बन्नत सफी छपरा में अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाली व इस्लामिक कार्यक्रम में बेहतर करने वाली बच्चियों के लिए सम्मान कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 150 व इस्लामिक कार्यक्रम में 35 बच्चियों ने भाग लिया।इस मौके पर परीक्षा में बेहतर करने वाली बच्चियों को मेडल व फूला माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मेडल पाकर बच्चियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने वाली छात्रा अफरीना खातून, सादिया फातिमा, नाजनीन परवीन को मेडल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं इस्लामिक कार्यक्रम में भाषण देने वाली छात्रा कोहिनूर, सफ़ा इलामी, अजीज फातिमा को मेडल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्राचार्य हसीना नूरी ने की। मदरसा प्रभारी हाफिज मो. रशीद व मुख्य अतिथि डॉ. अशरफ अली ने छात्राओं को सम्मानित किया। डॉ. अशरफ अली ने कहा कि खास तौर पर छात्राओं को शिक्षा देने के अलावा मजहबी तालिम देना जरूरी है। बच्चियां तालिम पाकर अपने देश का नाम रौशन करेगी। कहा कि आज के दौर में बच्चियां शिक्षा के क्षेत्र के काफी आगे बढ़ी है। बच्चियों को तालीम देने से एक बेहतर समाज का निर्माण होता है। मौके पर हाफिज मो. रशीद, एकरामुल हक, मौलाना शमशाद, अली असगर, कामरेड कमालुद्दीन अहमद, बाबूदीन अहमद, मो. समीउल्लाह, मोजिबुल हक, मो‘ निजामुद्दीन, मौलाना कासिम समेत बच्चियों की मां आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




