होली मिलन समारोह में झूम उठा कलवार समाज, अतिथियों का हुआ सम्मान

Mar 02, 2026 01:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान में तरवारा मोड़ स्थित होटल मीरा में कलवार सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और समिति के अध्यक्ष ने सामाजिक एकता और विकास पर जोर दिया।

 होली मिलन समारोह में झूम उठा कलवार समाज, अतिथियों का हुआ सम्मान

सीवान, एक संवाददाता। शहर के तरवारा मोड़ स्थित होटल मीरा में शुक्रवार की शाम कलवार सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए समाज के लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में एमएलसी विनोद जायसवाल और महाराजगंज के विधायक हेम नारायण साह समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर संजय पांडेय, मुकेश, अनुराधा गुप्ता, रुपेश कुमार , बंटी बाबू, डॉ. राजा प्रसाद, डॉ. मनोज जायसवाल, डॉ. राकेश गुप्ता, मीरा देवी, पवन बाबू सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे।

समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार ने कहा कि होली प्रेम और एकता का पर्व है। यह त्योहार समाज को एकजुट रहने और आपसी सद्भाव बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सामाजिक विकास के लिए संगठित प्रयास करने पर बल दिया। कार्यक्रम की सफलता में समिति के सदस्यों एवं महिला टीम की सक्रिय भूमिका रही। अंत में, सभी ने मिलकर गुलाल लगाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में समारोह का समापन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।