Siwan News हिन्दुस्तान ओलम्पियाड के लिए छात्रों ने उत्साह से भरा फॉर्म
Siwan News दरौली, गुरुकुल सेंट्रल स्कूल के छात्रों ने हिन्दुस्तान ओलम्पियाड में भाग लेने के लिए उत्साहपूर्वक फॉर्म भरा। उन्होंने कहा कि इसमें भागीदारी से उनकी तैयारी की परख होगी। प्राचार्य पंकज कुमार ने इसे प्रतिभा का आकलन करने का बेहतर मंच बताया। शिक्षिका तनुजा सिंह ने प्रतियोगिता को बच्चों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Siwan News दरौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के गुरुकुल सेंट्रल स्कूल, कन्हौली के छात्र-छात्राओं ने हिन्दुस्तान ओलम्पियाड में शामिल होने के लिए उत्साह के साथ फॉर्म भरा। फॉर्म भरने के दौरान बच्चों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने कहा कि ओलम्पियाड जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से उन्हें अपनी तैयारी परखने और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
प्रतिभा का आकलन
प्राचार्य पंकज कुमार सिंह ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलम्पियाड बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा और ज्ञान का आकलन करने का बेहतर मंच है। ऐसी प्रतियोगिताओं में शामिल होने से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। साथ ही, उनकी तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास और परीक्षा के प्रति गंभीरता भी बढ़ती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
बच्चों के भविष्य के लिए पहल
शिक्षिका तनुजा सिंह ने कहा कि इस तरह की परीक्षाएं बच्चों की बेहतर दिशा और दशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा सामने आती है और उनमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने का आत्मविश्वास विकसित होता है। उन्होंने हिन्दुस्तान अखबार की इस पहल को बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सराहनीय कदम बताया।
इस दौरान शिक्षक सोनू कुमार, पूजा कुमारी, मनीषा कुमारी और रीमा कुमारी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।


