भीषण गर्मी के बीच आज से ही खुल जाएंगे उर्दू विद्यालय

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

22 जून से हिन्दी विद्यालयों में पठन-पाठन की प्रक्रिया शुरू होगी। 01 से 20 जून तक गर्मी की छुट्टी थी। 22 से 27 जून तक विद्यालयों में स्वागत समारोह आयोजित होगा ताकि बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। शिक्षा विभाग ने मनोबल बढ़ाने के लिए स्वागत सत्रों और गतिविधियों का आयोजन तय किया है।

भीषण गर्मी के बीच आज से ही खुल जाएंगे उर्दू विद्यालय

22 जून से हिन्दी विद्यालयों में पठन-पाठन का होगा कार्य 01 से 20 जून तक विद्यालयों में घोषित थी गर्मी की छुट्टी 22 से 27 जून के बीच विद्यालयों में स्वागत समारोह होगा फोटो ; रघुनाथपुर, एक संवाददाता। ग्रीष्मावकाश के बाद आज से सभी उर्दू विद्यालय खुल जाएंगे। अवकाश तालिका के अनुसार 1 जून से 20 जून तक जिले के सभी विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश रहा। 21 जून को रविवार होने की वजह से उर्दू विद्यालय ही खुलेंगे। जबकि हिन्दी विद्यालयों में 22 जून सोमवार से पठन-पाठन का कार्य होगा। इधर, विद्यालय खुलने से पूर्व ही बच्चों की विभाग ने बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर एक पत्र जारी कर दिया है। जिसमें जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया है। विद्यालयों में उपस्थिति में बच्चों की घटती उपस्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने 22 जून से 27 जून तक सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में स्वागत सप्ताह मनाने का फैसला किया है।

स्वागत सप्ताह की गतिविधियाँ

इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी डीईओ और डीपीओ (एसएसए) को निर्देश जारी किए हैं। पत्र में कहा गया है कि छुट्टियों के बाद बच्चों की उपस्थिति में भारी गिरावट आती है। इससे उनकी पढ़ाई की निरंतरता प्रभावित होती है। विद्यालय का शैक्षणिक माहौल भी प्रभावित होता है। बच्चों का विद्यालय से भावनात्मक और शैक्षणिक जुड़ाव फिर से बनाना बड़ी चुनौती है। इसलिए स्वागतपूर्ण, आनंददायक और बाल-केन्द्रित माहौल बनाना जरूरी है। इस साल की थीम है हर बच्चे का स्वागत, हर सपने का सम्मान रखी गई है। इस अवधि में विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यालयों को आकर्षक एवं स्वच्छ तरीके से सजाया जाएगा।

बच्चों का स्वागत

प्रवेश द्वार पर बच्चों का होगा आतिथ्य स्वागत विद्यालय के प्रवेश द्वार पर ही बच्चों का आतिथ्य स्वागत होगा। बच्चों और उनके अभिभावकों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। चेतना सत्र में प्रेरक संवाद, कहानी, कविता और स्थानीय प्रेरक व्यक्तियों का जीवन-परिचय साझा होगा। हर दिन की पहली कक्षा स्वागत सप्ताह पर ही केन्द्रित होगी। स्वागत एवं पुनर्मिलन, मैंने देखा, मेरा अनुभव, मेरी सीख, मेरा सपना, मेरी उड़ान और उपलब्धियों का उत्सव जैसे थीम से बच्चों को पढ़ाई से जोड़ा जाएगा। जबकि शनिवार, 27 जून को स्वागत सप्ताह के अंतिम दिन सभी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी होगी। मार्गदर्शिका में वर्णित के मानदंडों के आधार पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बच्चों और अभिभावकों को सम्मानित करेंगे।कार्यक्रम की फोटो-वीडियो पीटीएम लिंक के जरिए राज्य को भेजी जाएगी। विभाग ने जिला व प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को विद्यालयों का भ्रमण कर कार्यक्रम की निगरानी करने को कहा है।

टाइम-टेबल में उहापोह

विद्यालय की टाइम-टेबल को लेकर उहापोह भीषण गर्मी के बीच आज से उर्दू और कल से विद्यालय खुल तो जाएंगे, लेकिन टाइम टेबल क्या होगा। पूर्व की अवकाश तालिका के अनुसार 1 जुलाई से अक्सर विद्यालयों का टाइम-टेबल डे ही होता था। इस बार इसे लेकर उहापोह की स्थिति शिक्षकों-बच्चों के बीच बनी हुई है। चुकी पूर्व में ग्रीष्मावकाश के बाद 1 जुलाई से पूर्व तक विद्यालय मॉर्निंग सत्र में ही चला करते थे। लेकिन, 2 अप्रैल 2026 को विद्यालय के समय-सारणी को लेकर जारी पत्र के अनुसार ग्रीष्मावकाश के बाद सभी प्रारंभिक, माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह साढ़े 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक किया जाएगा। इसी बात को लेकर शिक्षकों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, माध्यमिक शिक्षा निदेशक के इस पत्र में कहा गया है कि ग्रीष्मकाल में राज्य में पड़ने वाली भीषण गर्मी एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी जिला पदाधिकारी अपने स्तर से प्रारंभिक/माध्यमिक विद्यालयों के संचालन में संशोधित कर सकते है। शिक्षक जिलास्तर से इस संबंध में एक स्पष्ट दिशा-निर्देश चाहते हैं कि विद्यालय संचालन का समय क्या होगा।

FAQs

हिन्दी विद्यालयों में पठन-पाठन कब से शुरू होगा?
22 जून से हिन्दी विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।