Siwan News जनवादी लेखक संघ ने मनाया हिन्दी पखवारा
Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।सांप के काटने से महिला हुई अचेत सांप के काटने से महिला हुई अचेत

Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कन्हैयालाल केन्द्रीय जिला पुस्तकालय के सभागार में जनवादी लेखक संघ सीवान के तत्वावधान में हिन्दी पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर युगल किशोर दूबे ने कहा कि हिन्दी पूरे देश की भाषा है। हिन्दी को किसी एक सांचे में नहीं रखा जा सकता है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इसने जनजागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्मान समारोह
प्रो. महमूद हसन अंसारी ने कहा कि हिन्दी व उर्दू सगी बहनें हैं। भले ही लिपि अलग है, लेकिन विचार के स्तर पर दोनों एक हैं। डॉ. के एहतेशाम ने कहा कि हिन्दी को केवल साहित्यकारों के भरोसे छोड़ दिया गया है। प्रशासनिक व तकनीकी क्षेत्र में हिन्दी की काफी उपेक्षा हुई है जबकि फिल्में, कलाकारों ने इसे जन-जन तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया है। प्रो. उपेन्द्र नाथ यादव ने अपनी बात रखी।
कवि सम्मेलन सह मुशायरा
इधर, कार्यक्रम में जेडए इस्लामिया कालेज के हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. हारुन शैलेन्द्र को सम्मान पत्र, अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनवादी लेखक संघ सीवान के जिलाध्यक्ष शायर कमर सीवानी ने की। बहरहाल, कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन सह मुशायरा में शायर ग़ुलाम हैदर वारसी ने अपनी रचनाएं सुनाईं। डॉ. टीके शुक्ला की हिन्दी हमारी अरमान बन गयी है सराही गई। कवयित्री विजय लक्ष्मी विनोदिनी ने कविता का सस्वर पाठ किया। कमर सीवानी ने वो कौन शख्स है जो दस्ते जुल्मते ग़म में मोसररतो का समंदर तलाश करता है, अधिवक्ता अरशद अली वतन की शान थे तहजीब की अमानत थे हमारे गांधी जी इंसानियत के अजमत थे, डॉ. असगर अली ने हिन्दी बोलने में शर्माते क्यों हैं, लाइची हरिराही ने कलम आज चुप क्यों बैठी है सुनाकर वाहवाही बटोरी। विक्रमा पंडित विवेकी ने देश की गरीबी पर कारुणिक कविता सुनाई। आदित्य कुमार विनोद, राम नरेश सिंह, पवन पांडेय व भोगेन्द्र झा आदि उपस्थित थे。

