Siwan News दरौंदा : जर्जर सड़क से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
हिन्दुस्तान, सीवान
Siwan News दरौंदा। प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में कई सड़कों की हालत खराब होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जगह-जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन...

Siwan News दरौंदा। प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में कई सड़कों की हालत खराब होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जगह-जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क का अंदाजा नहीं मिल पाता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।


