मुखिया के स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान को मंत्री से मिली सराहना
महाराजगंज के भगवानपुर प्रखंड के सराय पड़ौली पंचायत के मुखिया मंटू कुमार द्विवेदी को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने पंचायत में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए बधाई दी। मंत्री ने मुखिया की मेहनत की...

महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल के भगवानपुर प्रखंड के सराय पड़ौली पंचायत के मुखिया मंटू कुमार द्विवेदी को स्वास्थ्य सह कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय ने पंचायत में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतर करने पर बधाई दी है। मंत्री ने पत्र में मुखिया द्वारा पंचायत के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा है कि आगे भी ऐसे ही स्वास्थ्य सेवाएं जनता को उपलब्ध कराते हुए स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करते रहिए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्तर पर मुखिया द्वारा लगातार स्वास्थ्य विभाग को सहयोग मिलता रहा है। पत्र के माध्यम से सराहना मिलने मिलने पर मुखिया मंटु कुमार द्विवेदी ने पंचायत की जनता की ओर से मंत्री मंगल पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रफुल्ल राज पांडेय ने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि जब अपने पद का सही इस्तेमाल करता है, तो निश्चित रूप से बधाई एवं प्रशस्ति पत्र का हकदार होता है। मंत्री के मुखिया को सराहना से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष ब्याप्त है। मौके पर अजय कुमार मौनष, मुन्ना सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, सुजीत सिंह भारद्वाज थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।