मानकों का पालन नहीं करने वाले 50 अस्पताल व लैब के खिलाफ होगी कार्रवाई
सीवान में स्वास्थ्य विभाग ने बिना मानकों का पालन किए संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। 50 अस्पतालों और लैब संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जांच में कई संस्थान अवैध रूप से संचालित पाए गए हैं।

सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में बिना मानकों का पालन किए संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।
कार्रवाई की शुरुआत
जांच में अनियमितताएं पाए जाने के बाद अबतक चिन्हित करीब 50 अस्पतालों व लैब संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने सभी को तीन दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब देने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर संबंधित अस्पताल, लैबों व इनके संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से जिले में बिना मानकों के संचालित स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप मच गया है।
टीम की जांच
मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थानीय स्तर पर ऐसे स्वास्थ्य संस्थानों की जांच के लिए टीम बनायी गयी है जो प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर स्वास्थ्य संस्थानों की जांच कर अपनी रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंप रही है। बताया गया कि बीते दिनों टीम की जांच के दौरान यह सामने आया कि कई संस्थान बिना निंबधन के अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। नैदानिक स्थापना (रजिस्ट्रीकरण और विनयमन)अधिनियम-2010 के तहत निबंधित नहीं है। संस्थान में न्यूनतम मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। जांच घरों में अग्नि सुरक्षा के उपाय व अग्निसुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं है। इतना ही नहीं मांगने पर चिकित्सक, प्रयोगशाला प्रावैधिक के शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्वास्थ्य जांच और इलाज के नाम पर मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ऐसे संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


