Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsHealth Department Raids Unregistered Clinics and Labs in Siwan
मैरवा में बिना निबंधन वाले क्लीनिक और लैब की होगी जांच

मैरवा में बिना निबंधन वाले क्लीनिक और लैब की होगी जांच

संक्षेप:

सीवान के मैरवा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने बिना निबंधन के संचालित क्लीनीक और लैब की जांच शुरू की है। एक अल्ट्रासाउंड सेंटर और चाइल्ड हॉस्पिटल को सील किया गया है। अस्पताल में एक्सपायर दवाओं की आशंका...

Wed, 15 Oct 2025 01:13 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान। मैरवा क्षेत्र में बीना निबंधन के संचालित होने वाले क्लीनीक और लैब की जांच स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की जा रही है। सोमवार को मझौली रोड़ में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच के साथ एक चाईल्ड हास्पिटल को सील किया गया है। दूसरे दिन ड्रग इंस्पेक्टर के द्वारा अस्पताल में मिले दवा की जांच की जानी थी। मंगलवार को टीम के नहीं आने से जांच नहीं हो सकी है। अस्पताल में दवा के साथ एक्सपायर दवा के होने की आशंका भी जताई जा रही है। अस्पताल को सील करने के बाद थाने के पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। जांच टीम के लगातार छापेमारी के बाद भी मामले को बीना कार्रवाई के निपटाने की चर्चा भी होनी लगी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्वास्थ्य विभाग मैरवा में संचालित दर्जनों क्लीनीकऔर लैब की जांच करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कई टीम का गठन किया जा सकता है। बिना डाक्टर के संचालितट अल्ट्रासाउंड और लैब की जांच हो सकती है। जानकारी के अनुसार मैरवा बाजार में 40 से अधिक लैब और अल्ट्रासाउंड का संचालन हो रहा है। जिसमें 14 से कम का निबंधन होने की बात बताई जा रही है। अधिकांश सेटर पर बीना निबंधन के अल्ट्रासाउंड का संचालन हो रहा है। जिसमें पीएनडीटी एक्ट का उल्लघंन हो रहा है। वहीं यहां सौ से अधिक निजी क्लीनिक का संचालन हो रहा है। इसमें लगभग दस का निबंधन होने की बात बताई जा रही है। बीना निबंधित सेंटर के संचालक मरीज के जीवन से खिलवाड़ कर रहे है। क्लीनिक में मानक के अनुसार सुविधा भी नहीं है। ऐसे क्लीनिक और लैब में मरीज का आर्थिक रूप से शोषण भी किया जा रहा है। बिना निबंधन के संचालित होने वाले केन्द्र पर अप्रशिक्षत कर्मी से काम कराने की शिकायत भी मिलती है। बिहार यूपी की सीमा पर स्थित मैरवा में बडे पैमाने पर नीजी क्लीनीक और जांच घर का संचालन हो रहा है। सस्थ्य विभाग के उदायीन रवैये के कारण यह बीना निबंधन के सेंटर संचालन के लिए सेफ जोन बन रहा है।