हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सदर अस्पताल में विशेष वार्ड तैयार

Apr 04, 2026 12:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान में बढ़ते तापमान और हीट वेव के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। सदर अस्पताल में लू से प्रभावित मरीजों के लिए पांच बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है। डॉक्टरों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है और अस्पताल में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे धूप से बचें और पर्याप्त पानी पियें।

हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सदर अस्पताल में विशेष वार्ड तैयार

सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में बढ़ते तापमान व संभावित हीट वेव (लू) के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पहले ही सर्तक हो गया है। लोगों को लू से बचाने व प्रभावित मरीजों को त्वरित इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सदर अस्पताल में पांच बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में हीट वेव से संबंधित मरीजों के इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि लू से पीड़ित मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके लिए डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है, ताकि मरीजों को समय पर उचित उपचार मिल सके।

अस्पताल में ओआरएस, आवश्यक दवाइयों, ठंडे पानी व अन्य जरूरी संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अप्रैल से लेकर जून महीने तक रहता है चरम पर डॉक्टर ने बताया कि गर्मी में बढ़ते तापमान के साथ ही हीट वेव का खतरा बढ़ जाता है। खासकर अप्रैल महीने से लेकर जून महीने तक इसका पीक टाइम माना जाता है और इस दौरान सभी को सतर्क रहने की बात कही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, हल्के व ढीले कपड़े पहनें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। रोस्टर के हिसाब से डॉक्टरों की लगायी गयी है ड्यूटी बताया गया है कि विशेष वार्ड के लिए एक अलग से रोस्टर भी तैयार किया गया है। इस रोस्टर में प्रतिदिन के हिसाब से डॉक्टर की ड्यूटी लगायी गयी है। इन डॉक्टरों में डॉ. रजी अहमद, डॉ. सर्फुद्दीन अहमद, डॉ. रजनीकांत तिवारी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अनुप कुमार दुबे, डॉ. मुकेश कुमार रंजन, डॉ. आशीष रंजन, डॉ. गौसुल आजम, डॉ. अहमद अली, डॉ. आलोक कुमार सिन्हा व डॉ. राजीव कुमार रंजन शामिल हैं। जबकि आर्यन को हीट वेव वार्ड प्रभारी स्टाफ नर्स बनाया गया है। क्या कहते हैं नोडल पदाधिकारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा बनाए गए इस हीट वेव विशेष वार्ड का नोडल पदाधिकारी डॉक्टर अनुप कुमार दुबे को बनाया गया है। जिम्मेवारी है कि पूरे प्रबंधन पर नजर रखते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी मरीज को इलाज में कठिनाई न हो। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बेड व संसाधनों की व्यवस्था भी की जाएगी। हीट वेव की चपेट में आने वाले मरीज में लक्षण -तेज बुखार -सिरदर्द व चक्कर आना -शरीर में कमजोरी व थकान -अत्यधिक पसीना आना या कुछ मामलों में पसीना बंद हो जाना -मतली (उल्टी जैसा लगना) या उल्टी होना -दिल की धड़कन तेज होना -सांस लेने में तकलीफ -त्वचा का लाल व सूखा होना -बेहोशी या मानसिक भ्रम हीट वेव से बचने के लिए सावधानियां -दिन के समय 11 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें -पर्याप्त मात्रा में पानी,ओआरएस, नींबू पानी, छाछ का सेवन करें -हल्के रंग व ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें -सिर को टोपी, गमछा या छाते से ढककर रखें -खाली पेट घर से बाहर न निकलें- ज्यादा मेहनत वाले काम धूप में करने से बचें -बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।