सीवान जिले केअस्पतालों में बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त काउंटर, पंखा, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था रखने का मिला निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। इस क्रम में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित व मरीजों के अनुकूल बनाया जाएगा।...

 सीवान जिले केअस्पतालों में बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त काउंटर, पंखा, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था रखने का मिला निर्देश

सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। इस क्रम में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित व मरीजों के अनुकूल बनाया जाएगा। इसको लेकर समीक्षा के बाद स्टेट से स्पष्ट निर्देश मिला है। बताया गया है कि मरीजों की सहायता के लिए अस्पतालों में मे आई हेल्प यू डेस्क की सुविधा, ओपीडी में मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त काउंटर, नर्सिंग डेस्क व टोकन डिस्प्ले सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार

निर्देश दिया गया है कि ओपीडी संचालन का निर्धारित समयानुसार संचालन के साथ ही भर्ती मरीजों के लिए चिकित्सकों का नियमित राउंड सुबह व शाम में सुनिश्चित किया जाए। दलालों व बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई करने व मरीजों को मिलने वाली सभी सेवाओं की जानकारी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है। साथ ही 31 मार्च 2027 तक सदर अस्पताल को अत्याधुनिक चिकित्सा केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को विशेष चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित करने को लेकर स्थानीय पदाधिकारियों ने वरीय पदाधिकारियों के साथ गैप असाइनमेंट की भी जानकारी साझा की है।

मरीजों की सुविधा

मरीजों व इनके परिजनों की सुविधा के लिए अस्पतालों में बैठने की समुचित व्यवस्था निर्देश में मरीजों व इनके परिजनों की सुविधा के लिए अस्पतालों में बैठने की समुचित व्यवस्था, टेलीविजन, पंखा, 24 घंटे स्वच्छ पेयजल व आवश्यकतानुसार वाटर प्यूरीफायर की सुविधा उपलब्ध कराना है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने व ड्यूटी रोस्टर के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया है। अस्पताल परिसरों, ओपीडी, वार्ड व शौचालयों की नियमित सफाई और चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की बात कही गयी है।

सिविल सर्जन का बयान

क्या कहते हैं सिविल सर्जन सिविल सर्जन डॉक्टर श्रीनिवास प्रसाद ने बताया है कि मरीजों को दी जाने वाली बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर निर्देश मिला है। इसमें मरीजों से संबधित सुविधाएं दुरुस्त रखने और चिकित्सक व कर्मियों को समय से अस्पताल आने की बात शामिल है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीवान में स्वास्थ्य विभाग किस तरह की सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है?
स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में हेल्प डेस्क, ओपीडी में काउंटर, नर्सिंग डेस्क और टोकन डिस्प्ले सिस्टम की व्यवस्था करेगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।