Siwan News स्वास्थ्य जांच कैंप में 120 मरीजों की हुई जांच
हिन्दुस्तान, सीवान
Siwan News मंद्रापाली में बुधवार को मुखिया अनिल कुमार द्वारा स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया। करीब 120 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच शामिल थी। चिकित्सक ने मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी और दवाइयाँ उपलब्ध कराईं।

Siwan News हसनपुरा। प्रखंड के मंद्रापाली में बुधवार को मुखिया अनिल कुमार उर्फ सोहन राम के आवास पर स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में आसपास के गांवों से पहुंचे करीब 120 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। पटना स्थित मेदांता हॉस्पिटल से पहुंचे चिकित्सक डॉ अमित कुमार ने मरीजों की जांच करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान मरीजों का ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच किया गया। जांच के बाद चिकित्सक ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी तथा जरूरत के अनुसार दवाएं भी उपलब्ध कराईं। मौके पर मुखिया अनिल कुमार उर्फ सोहन राम, सरपंच सैयद वजीर हसन, कमलेश राम, राजबलम राम, मुन्ना कुमार, वार्ड सदस्य हरेंद्र राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

