Siwan News पालिटेक्निक कालेज में स्वास्थ्य शिविर आयोजजित

हिन्दुस्तान, सीवान
share

Siwan News सीवान जिले के सिसवन प्रखंड स्थित बावनडीह राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में रेफरल अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं की रक्त जांच, टीबी जांच और एक्स-रे किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में एनीमिया का पता लगाना तथा टीबी की जांच के जरिए बीमारी की रोकथाम में मदद करना था।

Siwan News पालिटेक्निक कालेज में स्वास्थ्य शिविर आयोजजित

Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड के बावनडीह राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर रेफरल अस्पताल सिसवन के माध्यम से आयोजित किया गया‌, जिसमें ग्रामीणो व छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य जांच किया गया।शिविर में ब्लड जांच व टीबी के जांच व एक्स-रे आदि किए गए। शिविर में राकेश वर्मा, सुनील कुमार, डॉ दीपाली सिंह, एएनएम पूजा कुमारी, पूनम सिंह राधेश्याम प्रसाद, स्वीटी कुमारी, मनीषा खातून ए नरेंद्र पंडित, सुजीत कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ प्रवीण पचौरी, डॉ धनंजय कुमार सिंह, नीरज कुमार व अन्य रहे। स्वास्थ्य जांच का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में एनीमिया की बीमारी का पता लगाना है।

साथ ही टीबी की बीमारी से राज्य को मुक्त रखने के लिए ऐसे लोगों का थूक और सीने का प्रशिक्षण अनिवार्य है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News पालिटेक्निक कालेज में स्वास्थ्य शिविर आयोजजित